Blog

मन की बात’ के 127 वें संस्करण की तैयारी तेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगा नया बल।

ब्लॉक सभागार डोईवाला में हुई बैठक, 54 बूथों पर चलेगा ‘हर घर स्वदेशी–घर-घर स्वदेशी’ अभियान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127 वें संस्करण के प्रसारण को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर चर्चा की गई।

मण्डल प्रभारी सुमित पंवार ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह केवल संवाद नहीं, बल्कि जनजागरण का अभियान है जो हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है। तडियाल ने बताया कि मंडल के 54 बूथों पर कार्यकर्ता 100 संकल्प पत्र और 100 स्टीकर लेकर घर-घर जाएंगे, और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान राष्ट्रभक्ति और स्वावलंबन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर घर जाकर संकल्प पत्र भरवाएं और द्वार पर ‘स्वदेशी अपनाएं–देश बनाएं’ स्टीकर लगाएं, ताकि जनता में आत्मनिर्भर भारत का संदेश मजबूती से पहुंचे।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, मंडल महामंत्री आदेश पंवार, सभासद ईश्वर रौथान, सभासद अरुण सोलंकी, हिमांशु राणा, सोनू गोयल, गुड्डू मिश्रा,अवतार सिंह सैनी,प्रकाश कोठारी, लच्छीराम लोधी, राजेश कन्नौजिया, दीपक, ललित जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button