Blog

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर परवादून कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।

महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और नैतिकता के मूल्यों के आधार पर पूरे विश्व को एक दी नई दिशा। उनियाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और नैतिकता के मूल्यों के आधार पर पूरे विश्व को एक नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश के किसानों और जवानों का मनोबल बढ़ाया। दोनों ही महान विभूतियों का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है और उनकी विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा की गांधी जी के विचारों के बिना आज के लोकतंत्र की कल्पना अधूरी है।
लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी और ईमानदारी से राजनीति में आदर्श स्थापित किया।

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल प्रमुख हेमा पुरोहित ने कहा की इन दोनों महापुरुषों के विचार केवल अतीत की धरोहर नहीं बल्कि भविष्य के लिए मार्गदर्शक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में भाईचारा, समानता और सेवा भाव को और मजबूत करें।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल प्रमुख हेमा पुरोहित,कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन,कांग्रेस जिला महासचिव शार्दूल नेगी,मुकेश प्रसाद,आदित्य जौहर, बलबीर सिंह बिंदा,राजेश नौटियाल,आरिफ अली,यशवंत गुसाईं,शुभम काम्बोज एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button