Blog

महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची सेवा। विधायक बृजभूषण गैरोला

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 12 राजीव नगर केशवपुरी स्थित बाल्मीकि मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। 3 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से हुए इस कार्य का लोकार्पण डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा अर्चना कर बाल्मीकि जयंती के अवसर पर किया।
सौंदर्यीकरण कार्य विकासखंड डोईवाला की कार्यदायी संस्था के द्वारा किया।विधायक गैरोला ने सभी को महर्षि बाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत बाल्मीकि ने समाज को समानता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के दिखाए आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कहा कि महापुरुषों के उपदेशों को जीवन में अपनाकर ही समाज में एकता और भाईचारा कायम रखा जा सकता है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद अमित कुमार, विक्रम नेगी, अनुज कालरा, रवि पाल अंकित तेजपाल सचिन विनोद बिल्लू राजेश,अशोक कुमार आदि मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button