महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, अध्यक्ष बनी सरिता कुकरेती।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर सरिता कुकरेती , उपाध्यक्ष पद पर हेमंती पंवार ,सहसचिव राकेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष मो० अमान निर्वाचित हुए ।
आज की बैठक के संरक्षक प्रो डी ० पी ० भट्ट प्राचार्य (महाविद्यालय) रहे । बैठक का कार्यवृत सचिव डॉ राखी पंचोला द्वारा रखा गया । पिछली बैठक के कार्य एवं व्यय का अनुमोदन कार्यकारिणी द्वारा किया गया जबकि इस वर्ष की योजनाओं की सहमति प्रदान की । अध्यक्ष द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को हर सम्भव सहयोग की बात कही गई । प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया गया । तथा सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि विद्यार्थियों की महाविद्यालय में उपस्थिति को बढ़ाने का प्रयास करें । कार्यक्रम में डॉ अफरोज इकबाल, डॉ वल्लरी कुकरेती, डॉ शिवकुमार लाल ने अपने विचार साझा किए । छात्र संघ अध्यक्ष श्री अमित एवं सृष्टि,प्रिंस, आदि ने सहयोग प्रदान किया । बैठक में श्री विक्रम लाल ,श्री किशोर नौटियाल, श्री अरविंद कुमार,श्री गुरपाल सिंह, श्री सुदेश कुमार, श्री सुदेश कुमार ,श्री आबिद हसन, श्री राजकुमार पाल, श्री सुरेश बहुगुणा, श्री भुवन, श्री ऋषभ शर्मा, श्री शुभम रावत, श्री दीपक पंत आदि अभिभावक उपस्थित रहे ।



