महाविद्यालय में आयोजित अंतरसंकाय खेल प्रतियोगिताए हुईं संपन्न।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला देहरादून की 27 अक्तूबर से चलने वाली अंतरसंकाय खेल प्रतियोगिताए समाप्त हो गई है
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर डी . पी . भट्ट एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष / क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती पूनम रावत द्वारा किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य ने
छात्र-छात्राओं को इस मशीनरी जीवन मे खेलों के महत्व को बताते हुए खेल को भावना एवं अनुशासन के साथ खेल खेलने की अपील करी ।अंतरसंकाय प्रतियोगिता में तीनो संकाय विज्ञान,कला, वाणिज्य के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- बैडमिंटन शतरंज बास्केटबॉल तथा वॉलीबॉल में प्रतिभाग किया
जिनमें बैडमिंटन की छात्र प्रतियोगिता में में अश्मित प्रथम अंकुश द्वितीय,हर्षित तृतीय छात्रा वर्ग में सृष्टि प्रथम , वंशिका द्वितीय, भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं
शतरंज छात्र वर्ग में अभिनव प्रथम, रोहन द्वितीय, छात्रा वर्ग में प्रेरणा शर्मा प्रथम, वंदना द्वितीय, बास्केटबॉल छात्र वर्ग में कला संकाय विजेता एवं विज्ञान संकाय द्वितीय स्थान पर रहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कला संकाय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न प्रतियोगिताएं महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ अनिल भट्ट, डॉ राकेश भट्ट, डॉ त्रिभुवन ख़ाली, डॉ पंकज पंत, श्री अमित नेगी
डॉ संजीव नेगी, डॉ . अनुराग डॉ शशि बाला डॉ . पार्वती ,डॉ संगीता रावत ,डॉ आशा रौंगली,डॉ . किरन जोशी आदि द्वारा संपन्न करायी गयी क्रीड़ा प्रभारी ने क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं का धन्यवाद करते हुए महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह को दिनांक 4 नवम्बर को किए जाने की सूचना से अवगत कराया।



