Blog

महिलाओं की भागीदारी से ही गांव की तस्वीर बदलेगी। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी

सफलता मॉडल क्लस्टर फेडरल स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम सभा संपन्न।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सफलता मॉडल कलस्टर फेडरल स्वायत्त सहकारिता के तहत नांगल बुलंदावाला में कि वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि जब महिलाएं सहकारिता से जुड़ती हैं तो आत्मनिर्भरता के साथ-साथ गांव की आर्थिक मजबूती भी सुनिश्चित होती है। चौधरी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, विकास की धारा उतनी ही प्रबल होगी और गांव की तस्वीर भी बदलेगी। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी, जिनकी दूरदर्शिता से आज यह आंदोलन गांव-गांव तक पहुंच रहा है।

Oplus_16908288
विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा ने कहा कि सहकारिता गांवों की प्रगति का मजबूत आधार है। कहा कि सफलता मॉडल कलस्टर केवल एक योजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाला सशक्त माध्यम है। महिलाओं को इस अभियान से जोड़कर समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
समूह अध्यक्ष आरती पांडे ने कहा कि परियोजना के तहत गांव की महिलाओं को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना कारगर साबित हो रही है। 73 समूह के अंतर्गत 725 महिलाओं को जोड़ा गया है, उन्होंने गत वर्ष की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी I इस मौके पर देहरादून डीपीएम विनय कुमार, एग्रीकल्चर असिस्टेंट प्रदीप गुसांईं, सिमलास ग्रांट प्रधान सुषमा बोरा, नांगल बुलंदावाला अंजू देवी, प्रधान, नांगल ज्वालापुर प्रधान राखी देवी, दुधली प्रधान अनूप सिंह, अंकित मौर्य स्वामी, तृष्टि, प्रीती जोशी राधिका जोशी, पूजा राजपूत, सनी जोशी नेहा जोशी अमन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button