Blog

महिला का एटीएम कार्ड बदलकर चार युवकों ने निकले इक्कतीस हजार पांच सौ रुपए।

महिला ने लालतप्पड़ पुलिस चौकी को दिया प्रार्थना पत्र कार्रवाई कि की मांग।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला कोतवाली के लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रही एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर फरार चार युवकों ने छिद्रवाला स्थित एटीएम से इक्कतीस हजार पांच सौ रुपए निकालकर फरार हो गए है। महिला ने लालतप्पड़ चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
माजरीग्रांट के लालतप्पड़ के वार्ड नंबर 3 नियर गुरुद्वारा निवासी दलजीत कौर पत्नी सरवन सिंह सुबह 9 बजे लालतप्पड़ में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची महिला एटीएम में कार्ड डालकर बेलेंस चेक कर रही थी इसी बीच चार युवक अंदर आ गए। जिसमें एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था महिला पैसे निकालने के लिए कार्ड एटीएम में लगाया तभी नजदीक खड़े युवक ने महिला को रोका की यह क्या कर रहे हो महिला ने कहा मैं ऐसे ही पैसे निकालती हु तभी युवक ने एटीएम से कार्ड निकालकर लिया और कार्ड चेंज कर दूसरा कार्ड महिला दे दिया। इसी बीच दो युवक बाहर चले गए उन्होंने बाहर खड़ी बाइक स्टार्ट कर ली और एटीएम से दोनों युवक आनन फानन में बाहर आए और मोटरसाइकिल में बैठकर फरार हो गए। महिला ने एटीएम में बैठे गार्ड को बोला की देखना यह युवक कहां चले गए बाहर आकर देखा तो चारों युवक जा चुके थे महिला नजदीकी स्टेट बैंक पहुंची और बैंक कर्मियों को घटनाक्रम बताया और बैलेंस चेक करने के लिए कहा ऐसी बीच महिला के फोन पर 31500 निकालने का मैसेज आ गया। महिला लालतप्पड़ स्थित चौकी पहुंची और महिला ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया और मेरी मदद करो। महिला ने बताया कि अपने बच्चों की एल आई सी की किस्त जमा करने के लिए पैसे निकालने गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button