Blog

मातृशक्ति आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

निर्भर संकल्प अभियान के तहत रानीपोखरी में महिलाओं ने लिया “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी के निर्भर संकल्प अभियान के अंतर्गत रानीपोखरी मंडल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। इस अभियान में मातृशक्ति की भूमिका निर्णायक है। यदि हर महिला अपने घर में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे, तो भारत आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं केवल घर नहीं संभालतीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा भी तय करती हैं। स्वदेशी अपनाना हमारी संस्कृति और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों में आत्मनिर्भरता की भावना जगाने का माध्यम बनेगा।

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा संगठन समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। महिलाएं इस परिवर्तन की धुरी हैं। जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होंगी, तभी भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनेगा।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री रुचि भट्ट ने कहा कि महिला शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत की असली आधारशिला है। जब हर घर की नारी स्वदेशी अपनाएगी, तभी देश सशक्त बनेगा। स्वदेशी अपनाना केवल वस्तुओं का नहीं, बल्कि विचारों और व्यवहारों का भी परिवर्तन है, जो आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम है।
कार्यक्रम के पश्चात दिल्ली बम विस्फोट में जान गंवाने वालों तथा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के पिता के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह,मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुचिता रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा जी, सम्पूर्ण रावत, अनु कक्कड़,कुसुम सिद्धू ओबीसी मोर्चा चंद्र भान पाल ,ममता नयाल,रश्मि देवी,कुसुम कंडवाल, संगीता बहुगुणा संदीप भट्ट राजेंद्र उनियाल विजय भट्ट आदि अभी भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button