Blog

आस्था के केंद्रों का विकास हमारी प्राथमिकता। विधायक गैरोला (लच्छीवाला स्थित लच्छेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लच्छीवाला स्थित प्राचीन लच्छेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शुक्रवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। विधायक निधि से पांच लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ मंदिर का स्वरूप भी अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित होगा।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों का विकास हमारी प्राथमिकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लच्छेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी ी

कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष देवराज सावन, उपाध्यक्ष गंगा देवी, सचिव अजय थापा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, सभासद ईश्वर रौथान,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गुरुंग, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार राज, प्रकाश कोठारी, अमित, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, रितु, सावित्री, किरण, रश्मि,रजनी आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button