Blog

मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर नगर पालिका ने चलाया ‘ स्वच्छता ही सेवा’ अभियान।

पर्यावरण मित्रों और जन जागरूकता कार्यक्रम ने बढ़ाया उत्साह।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई टीमों ने कचरा उठाने, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने का काम किया साथ ही नगर पालिका द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया, जिसमें लोगों को सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा, मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर यह अभियान जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया है। पर्यावरण मित्रों और जन जागरूकता कार्यक्रम के सहयोग से यह अभियान और प्रभावी बन गया। सभी नागरिकों का सहयोग और सक्रिय भागीदारी ही शहर को स्वच्छ बनाए रखने की कुंजी है। स्वच्छता अभियान में सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार, राजू लोट,सीमा, अर्जुन, सूरज चंद्रपाल, सेला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button