Blog

मूलभूत सुविधाओं से कोई क्षेत्र नहीं रहेगा अछूता। विधायक बृजभूषण गैरोला

बालकुवांरी में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क और मंदिर सौंदर्यकरण का लोकार्पण, ग्रामीणों की वर्षों की मांग पूरी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत माजरी ग्रांट के बालकुवांरी क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम विधायक बृजभूषण गैरोला और माजरी ग्रांट प्रधान निशा देवी ने वार्ड नंबर 1 मे 18 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का शिलान्यास और वार्ड नंबर 10 में शिव मंदिर मे 2 लाख रुपये की लागत से मंदिर सौंदर्यकरण का लोकार्पण किया गया। इन दोनों कार्य कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग है।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से कोई क्षेत्र अछूता न रहे। बालकुवांरी में लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। आज यह मांग पूरी होने जा रही है। जल्द ही कई अन्य सड़कों के लोकार्पण और शिलान्यास भी किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

माजरी ग्रांट की प्रधान निशा देवी ने विधायक गैरोला का धन्यवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण वर्षों से इस सड़क और मंदिर सुधार का इंतजार कर रहे थे। अब इस योजना के कार्यान्वयन से लोगों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा और इस विकास कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर जिला मंत्री राजकुमार, मंगल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप बस्सी, आयुष कुमार, विक्रम नेगी हरविंदर कौर, रेणु देवी,रामकली, गगनदीप, बलदेव सिंह, सुरेश कुमार, खुशीराम रयाल आदि के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button