मौक्षधाम सेवा समिति डोईवाला के अध्यक्ष बने ईश्वरचंद अग्रवाल।
मोक्ष धाम संचालन के लिए सर्वसम्मति से समिति की कार्यकारणी का हुआ गठन।

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा सौंग नदी तट पर निर्मित मौक्षधाम (शमशान घाट) के संचालन एवं उचित रख-रखाव के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ईश्वर चन्द अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद डोईवाला जिला देहरादून द्वारा नगर पालिका सभागार में स्थानीय नागरिकों की बैठक आहुत की गई। जिसमें सौंग नदी तट डोईवाला पर निर्मित मौक्षधाम (शमशान घाट) के संचालन एवं उचित रख-रखाव के बाबत स्थानीय नागरिकों से सुझाव लिये गये साथ ही मौक्षधाम में आवश्यक सामग्री की पूर्ति के लिए निति बनायी गई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के मध्य मौक्षधाम सेवा समिति का गठन किया गया। जिसके संचालन के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष ईश्वर चन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, कमल अरोड़ा, अवतार सिंह, भानू प्रताप गुप्ता, सचिव मनीष धीमान (एडवोकेट), गौरव मल्होत्रा, सह सचिव भारत भूषण कौशल (पेले), बेलीराम गोयल, बोबी शर्मा, कोषाध्यक्ष सुबोध जिन्दल चुने गये। इसके अलावा संरक्षक पद के लिए रामअवतार महावर, रमेश वासन, अनिल घई, राजन गोयल, प्रवीण गुप्ता, रामनिवास अग्रवाल. पन्नालाल गोयल, महेन्द्र चौहान, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल. सम्पूर्णानन्द थपलियाल, जगदीश प्रसाद गोयल, सुरेन्द्र सिंह खालसा, राजबीर खत्री, राकेश गुप्ता. लच्छीराम लोधी, ईश्वर सिंह रौथाण. गगन नारंग. नवल किशोर यादव. विक्रम सिंह नेगी को चुना गया साथ ही रजनीश प्रताप सिंह सैनी, सुशील जायसवाल, प्रेम कुमार, बलविन्द्र सिंह, राजेश सिंगारी. सुन्दर लोधी, चन्द्रमोहन कोठियाल, प्रतीक अरोड़ा, भारत गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, मनुज गुप्ता आदि सदस्य चुने गये। नगर पालिका परिषद डोईवाला के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि जल्दी ही मौक्षधाम (शमशान घाट) का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। जिससे स्थानीय नागरिकों को वर्तमान में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकेगी। समिति के अध्यक्ष ईश्वर चन्द अग्रवाल ने डोईवाला में मौक्षधाम (शमशान घाट) निर्माण पर राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक विधानसभा क्षेत्र
विधायक बृजभूषण गैरोला और पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष और सभासदों तथा पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलदीप खत्री, अश्वनी कुमार, संजय शर्मा, राहुल आदि उपस्तिथ थे। verma doi