Blog

युवाओं के भविष्य में पारदर्शिता सुनिश्चित । जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल

मुख्यमंत्री ने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की दी मंजूरी।

खबर को सुनें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री सुमन देव चौक जॉलीग्रांट में आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ ऐतिहासिक निर्णय का जश्न

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मंजूरी दी है। यह कदम युवाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
श्री सुमन देव चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक निर्णय का जश्न मनाने के लिए लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाई वितरित की। नगरवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की मंजूरी युवाओं के विश्वास और उनके भविष्य की सुरक्षा को मजबूत करेगी। यह निर्णय स्पष्ट रूप से यह संदेश देता है कि सरकार किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम युवा वर्ग में भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता स्थापित करने में सहायक होगा।
डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा यह निर्णय युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा और युवा मोर्चा आईटी प्रभारी सुबोध नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के इस निर्णय से यह संदेश गया कि सरकार हर स्तर पर पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशभर के युवा अब निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
इस अवसर पर विनय कंडवाल पंकज शर्मा संपूर्ण रावत मनीष क्षेत्री रश्मि देवी ममता नयाल गीतांजलि रावत संजीव सैनी मनोहर नेगी मनोज काम्बोज मनमोहन नौटियाल आदेश पंवार आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button