Blog

यूकेडी ने प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर जताया आक्रोश।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर होने के बाद भानियावाला क्षेत्र में जनाक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भानियावाला में जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
यूकेडी नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने मांग की कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों को सख्त सजा नहीं दी जाएगी, तब तक यूकेडी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह राणा, पवन बिजल्वाण, शैलेंद्र सिंह गुसाईं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button