Blog

यूरेका फोर्ब्स के श्रमिकों की मांगें पूरी तरह है उचित। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल

लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों का धरना नौवें दिन भी जारी, अधिकारियों व कंपनी प्रबंधन के न पहुंचने से श्रमिकों में रोष।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूरेका फोर्ब्स में श्रमिकों के शोषण के विरोध में चल रहा धरना गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आज भी न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही कंपनी प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए कोई प्रतिनिधि आया, जिससे श्रमिकों में नाराज़गी और असंतोष बढ़ता जा रहा है।

धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान जॉली ग्रांट, डोईवाला के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल तथा कांग्रेस नेता राहुल सैनी धरना स्थल पर पहुंचे।

जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों की मांगों को जायज़ बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यूरेका फोर्ब्स के श्रमिकों की मांगें पूरी तरह उचित हैं। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को चाहिए कि वे जल्द से जल्द वार्ता कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करें।

श्रमिक नेता एवं सभासद संदीप सिंह नेगी कहा कि श्रमिक लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासन ने सुध ली है और न ही कंपनी प्रबंधन सामने आया है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर श्रमिक नेता एवं सभासद संदीप सिंह नेगी, सागर मनवाल, पवन नेगी, विमल सिंह, ऋषि रावत, प्रकाश थापा, मनीष कुमार, पवन कुमार, मोहित नेगी, भूपेंद्र सिंह, नरेश असवाल सहित अन्य श्रमिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button