योग, आयुर्वेद और संगीत की स्वास्थ्य में अहम भूमिका।
सत्र में “संविधान, भारतीय भाषाएं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020” पर गहन संवाद।

डोईवाला 26 अक्टूबर (राजेंद्र): स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 के दूसरे दिन का भव्य आयोजन, जिसमें 65 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व किया गया है, आज विविध सत्रों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शनिवार को थानों के लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव के महत्वपूर्ण सत्र “योग, आयुर्वेद और संगीत की स्वास्थ्य में भूमिका” में भारतीय परंपराओं और स्वास्थ्य के बीच के संबंध पर गहन चर्चा की गई। इस सत्र के मुख्य अतिथि, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने योग और आयुर्वेद को जीवन की संजीवनी बताते हुए इनके नियमित अभ्यास के महत्व पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्वनी काम्बोज ने आयुर्वेदिक पद्धतियों के आधुनिक चिकित्सा में योगदान पर अपने विचार साझा किए।
मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी ने विशेष रूप से नाड़ी विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला, और समझाया कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली का यह हिस्सा स्वास्थ्य की समग्र स्थिति को समझने में सहायक है। सत्र की अध्यक्षता उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि शिक्षाविद् डॉ. राजेश नैथानी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के संतुलन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शक्ति मिनोचा ने सत्र का कुशल संचालन किया। संविधान, भारतीय भाषाएं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020। स्पर्श हिमालय महोत्सव के दूसरे दिन के एक और महत्वपूर्ण सत्र में “संविधान, भारतीय भाषाएं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020” पर गहन संवाद हुआ। इस सत्र के मुख्य अतिथि, भारत के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने प्रेरणादायक विचार साझा किए। मुख्य वक्ता अतुल कोठारी (सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, राजस्थान) ने मातृभूमि और माँ की महत्ता पर जोर दिया और शिक्षा में भारतीय मूल्यों की आवश्यक भूमिका को रेखांकित किया। श्री राजेश कुमार पाण्डेय (वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता, उत्तर प्रदेश) ने संविधान और शिक्षा की प्रासंगिकता पर विचार प्रस्तुत किए। सत्र का स्वागत भाषण विदुषी निशंक ने दिया और अध्यक्षता प्रो. सी. राजकुमार (कुलपति, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय) ने की। इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने दिया, जिन्होंने अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। अन्य महत्वपूर्ण सत्र: पर्यावरण और साहित्य पर विशेष चर्चा। इस आयोजन में “पर्यावरण और साहित्य” तथा “संस्कृति, प्रकृति और साहित्य” पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विशेषज्ञों ने विचार साझा किए और साहित्य एवं पर्यावरण के आपसी संबंधों को रेखांकित किया। स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 का यह आयोजन हिमालय की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने और युवाओं को साहित्य, संस्कृति एवं कला के प्रति प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। एक सत्र पर्यावरण पर आयोजित किया गया, जिसमें यूकॉस्ट के महानिदेशक श्री दुर्गेश पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और श्री कल्याण मैती ने अध्यक्षता की। श्री कल्याण मैती ने कहा कि पर्यावरण के बारे में सीखने के लिए हमें अपने शास्त्रों की ओर लौटना चाहिए। डीजी श्री पंत ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यावरण के प्रति काम करने की एक समृद्ध परंपरा है। इसके अतिरिक्त, हिंदी सीखने वाले विदेशी छात्रों के लिए भी एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने विचार साझा किए और अपनी कविताएं भी प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि प्रो. सत्यकेतु सांकृत (अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली) ने पर्यावरण और साहित्य के गहरे संबंधों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्तरखण्ड हाइकोर्ट के न्यायधीश राजेश थपलियाल पहुंचे लेखक गांव कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, वर्जित भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, बालकिशन चमोली, पुरुषोत्तम डोभाल , रविन्द्र बेलवाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, संतोषी बहुगुणा, विमल नैथानी , पंकज शर्मा ,मनीष मनवाल आदि मौजूद रहे । verma doi news no 2