BlogDoiwala newsउत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

रक्तदान और सेवा का संगम, बाबा मोहित दरबार में उमड़े श्रद्धालु।

बाबा मोहित दरबार स्थापना दिवस और बाबा मोहित के जन्म दिवस पर 90 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान, 120 को मिली सेहत की सीख।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संगम शुक्रवार को दरबार बाबा मोहित रेशम माजरी के आठवें स्थापना दिवस पर देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया उसके अलावा बाबा डॉ मोहित वर्मा जी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान महादान व स्वास्थ्य शिविर में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर 90 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया और 120 को स्वस्थ स्वास्थ्य की जानकारी से अवगत कराया।
Oplus_16908288
दरबार के अध्यक्ष बाबा डॉ मोहित वर्मा ने कहा कि धर्म केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और समाज कल्याण ही सच्चा धर्म है। रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन मानवता को सही दिशा देते हैं।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज सेवा और जागरूकता का केंद्र बनें, यह गर्व की बात है। रक्तदान में युवाओं की भागीदारी समाज को नई ऊर्जा देती है।
Oplus_16908288
नवनिर्वाचित डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी उर्फ गिन्नी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इसे अभियान का रूप देना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम प्रेरणादायी हैं और युवाओं को जोड़ने वाले हैं।
दून अस्पताल की डॉ. सनाउबर के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में 90 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन जीवन बचा सकता है। रक्तदान न केवल दूसरों को जीवन देता है बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
वैलनेस इवैल्यूएशन फिटनेस के विशेषज्ञ डॉ. अरविंद ने 120 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया I भजन संध्या में भजन गायको ने अपनी भजनों की एक से एक बढ़कर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन भक्तिमय बना दिया दिया। कार्यक्रम में दरबार के सचिव चतर सिंह वर्मा, डॉ राहुल सचान, आदित्य जोहार, हंसराज बडुनी, सौरव जोशी, सावन कुमार ,अजय कुमार, राजेंद्र वर्मा, अमन वर्मा, विनय सूर्यवंशी, सपना वर्मा, सपना वर्मा, पंकज कुमार, उदय वर्मा, साधना वर्मा, शालू वर्मा, सरिता देवी, किशन नेगी, जोगिंदर वर्मा, घनश्याम, कृष्णा, रॉबिन, राजेश नेगी, आकाश वर्मा, नरेश यादव, अंशु, कमल अरोड़ा, शंकर उनियाल आदि के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button