राजकीय महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं किया वृक्षरोपण।
डोईवाला 5 जून (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एन एस एस, एन सी सी, रोवर्स रेंजर्स तथा रेड क्रॉस के छात्र/छात्राओं द्वारा वृक्षरोपण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रचार्य प्रोफेसर डीपी भट्ट ने सभी छात्रों को वृक्षरोपण हेतु प्रेरित किया तथा उन्हें इन रोपित वृक्षों के देखभाल करने हेतु भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यकर्ता डॉ. किरण जोशी, तथा डॉ. कुँवर सिंह, एनसीसी एनो डॉ. वल्लरी कुकरेती, रोवर्स प्रभारी डॉ. पंवार तथा रेंजर प्रभारी डॉ. संगीता रावत तथा रेड क्रॉस संयोजक डॉ. पूरन सिंह कहाती, डॉ. आशा रोंगाली, बृजमोहन, सुनील नेगी आदि उपस्तिथ रहे।
वही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला देहरादून उत्तराखंड में रेड क्रॉस इकाई डोईवाला द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर देवेश प्रसाद भट्ट, डॉ पूरन सिंह खाती नोडल प्रभारी, डॉ आशा रंगली सदस्य, डीआर सूरज सिंह बालोडी तथा रेड क्रॉस इकाई डोईवाला के समस्त स्वयं सेविकाएं करें उपस्थित थी। Verma doi



