Blog

राज्यमंत्री मैडम रजनी रावत ने तेलीवाला में लोगों की सुनी समस्याएं।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
समाज कल्याण योजनाएं उपाध्यक्ष मैडम रजनी रावत ने डोईवाला विधानसभा के तेलीवाला में लोगों की समस्याओं को जाना ओर उनको आश्वासन दिया कि इनको वो जल्द ही पूरा करेगी। ग्रामीण महिलाओं ने उनको बताया कि उनके क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सुनार की दुकान खोली गई थी। जिसके बाद उसने महिलाओं को किट्टी डालकर लालच दिया गया कि इतने पैसे हर महीने जमा करो और आखरी में इतने पैसे मिलेगे। मगर वह सुनार कुछ दिन पहले दुकान बंद करके भाग गया। ग्रामीणों के कई लाख रुपए चले गए जो उन्होंने अपनी पूंजी जोड़ रखी थी। राज्यमंत्री मैडम रजनी रावत ने कहा कि इस मामले को लेकर डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी जाएगी और इनके पैसे वापस दिलाए जाएंगे। इस मौके पर आसिफ हसन: साहिबा, हनीफा, राबिया, शाहजहां, मेहराज, शाइस्ता, मौसीना, अरबजहा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button