Blog

रानी विहार–रानीपोखरी में ₹74 लाख की आंतरिक सड़कों का भूमि पूजन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीविहार–रानीपोखरी में लगभग ₹74 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स आंतरिक सड़कों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि रानी विहार और रानीपोखरी के निवासियों के लिए यह सड़क निर्माण कार्य अत्यंत आवश्यक है। यह सड़क इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई जाएगी और इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि विकास की लहर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ये सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी। आने वाले समय में हम सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ हर नागरिक तक उपलब्ध हों। यह कार्य न केवल सुविधा देगा, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को भी सुधारने में मदद करेगा। हमारा प्रयास है कि विकास हर किसी तक समान रूप से पहुंचे और सभी नागरिक इसका लाभ महसूस करें।

इस मौके पर ग्राम प्रधान अरुणा भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आयुष मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, महामंत्री संदीप भट्ट, पूजा पुंडीर, सतीश सेमवाल और रानी विहार विकास समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह नेगी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button