Blog

राम मंदिर वर्षगांठ पर व्यापारियों की पहल, प्रसाद वितरण से दिखी सामाजिक समरसता।

रामभक्ति के रंग में रंगा डोईवाला, व्यापारियों ने मिलकर मनाई मंदिर वर्षगांठ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर डोईवाला के रेलवे रोड एवं मिल रोड व्यापारियों ने सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित कर आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात व्यापारियों द्वारा राहगीरों, ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। जय श्रीराम के नारों से रेलवे रोड और मिल रोड क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह रामभक्ति के रंग में रंग गया।
रेलवे रोड व्यापारी राहुल महावर ने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और सनातन मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। मंदिर की स्थापना ने समाज को एकता और सद्भाव का संदेश दिया है, जिसे व्यापारी वर्ग ऐसे आयोजनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा रहा है।
मिल रोड व्यापारी अरुण जायसवाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्र के आत्मगौरव और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। व्यापारियों द्वारा मिलकर किया गया यह आयोजन सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में संजय कश्यप, मोहित वर्मा, प्रतीक अरोड़ा, सन्नी वर्मा, गुड्डू गोयल, अन्नू जायसवाल, आशु मल्होत्रा, मोहित वर्मा, प्रवीण कुमार, अनिल सिंघल, करन वासन, जॉनी सिंघल, राहुल गुप्ता, राजू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया और व्यापारियों की इस पहल की सराहना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button