परिषद ने ज्योतिष एवं धर्म के क्षेत्र में कार्य कर रहे 20 आचार्य को किया सम्मानित।
ज्योतिष एक विज्ञान है जिससे वर्तमान और भविष्य का सटीक लगाया जा सकता है अनुमान। बोरा
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
समाजसेवी संस्था लोक हितकारी परिषद की और से ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य कर रहे बीस आचार्य गणो को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिष एक विज्ञान है जिससे वर्तमान और भविष्य का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में ज्योतिष एवं धर्म के क्षेत्र में कार्य कर रहे 20 आचार्य को संस्था ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा ने कहा कि जीवन के प्रत्येक कर्म में एक ब्राह्मण आचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जन्म से लेकर मृत्यु तक के संस्कार ब्राह्मण के द्वारा ही कराए जाते हैं और इससे ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष एक विज्ञान है जो अपनी गणनाओं से भूत, भविष्य और वर्तमान की सटीक गणना करता है।
समाजसेवी राजवीर सिंह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पर्यावरण विद् पम्मी राज ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के इस प्रकार के कार्य समाज में एक सकारात्मक को लेकर आते हैं, सनातन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान एक प्रशंसनीय पहल है। परिषद के जिला अध्यक्ष उदय चंद पाल ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्कार भारती के नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद्र, सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह, प्रमुख व्यवसायी राकेश कुमार,नवल किशोर, राममूर्ति ,पूनम तोमर, अनीता, सुनील के अलावा संस्था के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार, ओमप्रकाश, सुदेश आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
डोईवाला, समाज सेवा संस्था लोक हितकारी परिषद द्वारा ज्योतिषाचार्य पंडित लेख राम शास्त्री, अनिल कुमार बहुखंडी दुर्गा दत्त बिजलवान, हरिशंकर कोठारी, अशोक मंमगाई, संदीप उनियाल, धर्मानंद बिजलवान, रमेश चंद्र डंडरियाल, सोहन बलोदी, गिरधर प्रसाद कोठारी, दीपक कोठारी, देवेंद्र प्रकाश भट्ट, सुमित रतूड़ी आदि को संस्था ने अपना प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



