राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को लेकर बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री से मुलाकात आंदोलनरत जनप्रतिनिधि।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी के भटनगरी क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच देर शाम डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला रानीपोखरी पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा के कार्यालय में आंदोलनरत जनप्रतिनिधियों से वार्ता की।
जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी कि विश्वविद्यालय का निर्माण उसी स्थान पर किया जाए, जहां इसका शिलान्यास हुआ था। विधायक गैरोला ने आश्वासन दिया कि विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वह अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कराने की मांग की गई।
विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलवाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप चौहान, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, धर्मेंद्र रावत, अरुण रावत, मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, विक्रम नेगी, नवीन चौधरी, सुनील यादव, नरेंद्र चौहान, जीवन चौहान, शंभू श्रेष्ठ, विक्रम भंडारी, अभिषेक कृशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



