Blog

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मुद्दे पर ग्रामीणों का आक्रोश, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला का घेराव।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानी पोखरी। भट्ट नगरी रानी पोखरी क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय उत्तराखंड को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। जब ऋषिकेश के एसडीएम मौके पर भूमि की नाप-जोख करने पहुंचे, तो इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला को भी मौके पर बुलाया। हालांकि, आरोप है कि एसडीएम ने विधायक की बातों को गंभीरता से नहीं सुना, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने विधायक बृजभूषण गैरोला का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब वोटों की जरूरत थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी जमीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। महिलाओं ने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए शीघ्र विश्वविद्यालय निर्माण शुरू करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button