प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यशैली के विरोध में कांग्रेस ने फूका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला।
उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं। चौधरी

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा)। उत्तराखंड प्रदेश में बदहाल हो चुकी शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यशैली के विरोध में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज भाजपा s की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार प्रदेश की जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देने की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं लेकिन धरातल पर कार्य शून्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते जनता प्राइवेट अस्पतालों की ओर मजबूरन रुख कर रही है और जनता को अपना इलाज महंगे दामों में करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी बद से बत्तर होती जा रही है, जिसके चलते युवाओं का भविष्य अंधकार में होता जा रहा है। इस मौके पर पुतला दहन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष आशीष खत्री, विनय उपरेती, परदीप रावत, अर्ज़ुन सिंह, जीतेन्द्र , अजय गुप्ता, अनिल डोभाल,अनिल नेगी, अजय शरमा, रीना नेगी आदि मौजूद थे। verma doi