राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर भव्य पथ संचलन, 200 स्वयंसेवकों ने जगाया सेवा और राष्ट्रभक्ति का जज़्बा।
सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर माता बाला सुंदरी मंदिर और होमगार्ड निदेशालय होते हुए लौटकर समापन ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास को समर्पित भव्य पथ संचलन का आयोजन नगर में किया गया।
रैली सरस्वती शिशु मंदिर थानों से शुरू होकर माता बाला सुंदरी मंदिर, होमगार्ड निदेशालय होते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पर भव्य समापन के साथ संपन्न हुई।
लगभग 200 स्वयंसेवक अनुशासन और जोश के साथ रैली में शामिल हुए।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने नगर की सड़कों पर कदमताल करते हुए सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाया।
नागरिकों ने स्वयंसेवकों के अनुशासन और उत्साह की गर्मजोशी से सराहना की।
युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के स्वयंसेवक इस अवसर में शामिल हुए, जिससे सामाजिक चेतना और देशभक्ति की प्रेरणा पूरे नगर में फैल गई।
ऋषिकेश जिला संघ चालक राजेंद्र बडोनी ने कहा यह केवल पथ संचलन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्रभक्ति की भावना फैलाने का एक अनमोल अवसर है। 100 वर्षों की उपलब्धियों को याद करते हुए हम आगे भी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में जुटे रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि संगठन का अनुशासन, सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति हमेशा समाज को जोड़ता है और आगे बढ़ाता है। पथ संचलन में महिपाल सिंह,लक्ष्मी प्रकाश बहुगुणा,दीवान सिंह, नरेश उनियाल,सुखदेव चौहान,संपूर्णानंद थपलियाल,मंगल सिंह, पवन मनवाल,प्रवेश कुमेंडी,गिरीश चंद आदि सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे।



