Blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष: नगर में 300 स्वयंसेवकों का देशभक्ति और उत्साह से भरा भव्य पथ संचलन।

स्वयंसेवकों ने अनुशासन, ऊर्जा और देशभक्ति का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर में आज भव्य पथ संचालन का आयोजन किया गया। लगभग 300 स्वयंसेवक उद्घोष की ताल पर दशहरा मेला ग्राउंड से नगर चौक, चांदमारी तिराहा, मिल रोड, मिल बाजार, खता रोड, केशवपुरी राजीव होते हुए वापस दशहरा मेला ग्राउंड तक मार्च करते हुए जनता को प्रेरित करते नजर आए।

स्वयंसेवकों ने अनुशासन, ऊर्जा और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय गीतों और उद्घोष की धुन ने नगरवासियों में गौरव और उत्साह की लहर दौड़ा दी।

स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह रास्ते में स्वयंसेवकों का फूलों से स्वागत किया।

प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने कहा कि 100 वर्षों की सेवा और समर्पण की इस गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए यह पथ संचलन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा का संदेश फैलाता है। हमारे स्वयंसेवक समाज और युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी और राष्ट्र प्रेम का प्रेरक उदाहरण दे रहे हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष से.नि.एस एस मठारु ने कहा कि उद्घोष और राष्ट्रभक्ति की धुन ने इसे और भी गौरवमयी बना दिया। यह शक्ति, समर्पण और उत्साह का उत्सव है।कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सौहार्द और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

पथ संचलन में जिला संपर्क प्रमुख दीपक तायल,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राजेंद्र बडोनी, वीरेंद्र जिंदल, संपूर्णानंद थपलियाल, ईश्वर चंद अग्रवाल, आनंद पवार, सुखदेव चौहान, राजेंद्र तड़ियाल, मनीष छेत्री, नैथानी,धर्म सिंह लोधी, कामेश रावत, महेश चंद गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विनय जिंदल, पंकज शर्मा, मनोज कांबोज, सुशील जायसवाल आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button