Blog

राष्ट्र निर्माण की नींव सामाजिक एकता में निहित । ललित शंकर

महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग से सहभागिता का आह्वान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रेमनगर बाजार, रेडियंट पब्लिक स्कूल तथा भानियावाला क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजनों में स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संघ की सौ वर्षों की सेवा, संस्कार और सामाजिक समन्वय की यात्रा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
Oplus_16908288
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिद्वार विभाग के सहप्रचारक ललित शंकर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव सामाजिक एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि संघ ने बीते सौ वर्षों में अनुशासन, सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञान भारती की महिला विंग की संस्थापक सदस्य एकता त्रिपाठी ने कहा कि परिवार और संस्कार ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं। महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता से ही सामाजिक संतुलन बना रह सकता है।

हरिपुर कला से पहुंचे संत संतोषानंद महाराज ने कहा कि धर्म समाज को मर्यादा और अनुशासन की दिशा दिखाता है। सनातन परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और इन्हीं मूल्यों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट रामेश्वर लोधी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन समाज में सेवा भाव, एकता और सकारात्मक सोच को मजबूत कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, विदुषी निशंक, संजीव लोधी, पंकज शर्मा, नरेश उनियाल, अविनाश सिंह, प्रदीप कुमार, बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैलाश जोशी, ईश्वर चंद अग्रवाल, लक्ष्मी प्रकाश बहुगुणा, कुसुम, विनीत राजपूत, सुषमा चौहान, महेंद्र अग्रवाल, विनय जिंदल, अश्वनी गुप्ता, दरपान बोरा, राजेंद्र बडोनी, सुनीता बलोदी, रक्षा देवी, मनोज कांबोज, सुभाष कृषाली , अशोक कापरवान, सुरेंद्र लोधी , अवतार सिंह, विनय जिंदल, महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button