Blog

रेडियंट पब्लिक स्कूल में पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी और गढ़वाली, जौनसारी,कश्मीरी, नेपानी लोकनृत्यों ने बांधा शमा।

दीप प्रज्वलन के साथ रेडियंट पब्लिक स्कूल के 13 वॉ वार्षिक महोत्सव।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर संगम उस समय देखने को मिला, जब रेडियंट पब्लिक स्कूल में 13 वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बृजभूषण गैरोला, विद्यालय प्रबंधक रामेश्वर लोधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

दीप प्रज्वलन के उपरांत सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी और गढ़वाली लोकनृत्यों सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और अनुशासित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और वे संस्कारवान व जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी ने कहा कि वार्षिक महोत्सव बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधक रामेश्वर लोधी ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य हंसी अधिकारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय ने शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अनुशासन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को विद्यालय की सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम के समापन पर दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ गया।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, भाजपा नेत्री उषा कोठारी, मनीष नैथानी, अंकित लोधी, दिव्या लोधी, लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट सुशील कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह ,प्रदेश तकनीकी प्रभारी ओमकार सिंह , सुनीता नौटियाल, जसविंदर सिंह डाली, सागर मनवाल करतार सिंह नेगी, मीरगेंद्र सिंह चौहान, अमित रावत, पुनीत मेहता, आदि अभिभावक अध्यापकगण मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button