Blog

सेवा एवं समर्पण के साथ समाज को संगठित करें स्वयंसेवक। डॉ. शैलेन्द्र (शताब्दी वर्ष में एकजुट हुए स्वयंसेवक, राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ऋषिकेश जिला संघ की ओर से नगर एवं खंड के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण भानियावाला स्थित हाट मैदान दुर्गा चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ध्वज प्रणाम के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से व्यायाम किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वयंसेवक सेवा एवं समर्पण को अपना आधार बनाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही राष्ट्र की शक्ति को मजबूत करता है। स्वयंसेवक समाज में सेवा, सहयोग, संस्कार और समरसता की भावना को बढ़ाते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रवि जोशी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों का एकजुट होना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। संगठन के माध्यम से सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में खंड संचालक राजेंद्र बडोनी, नगर संचालक वीरेंद्र जिंदल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, धीरेंद्र पवार, सुभाष बर्थवाल, अजय कोठियाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, संपूर्णानंद थपलियाल, लक्ष्मी प्रकाश बहुगुणा, सुखदेव चौहान, बालम रावत, सुभाष कृषाली, ब्रह्मपाल, नरेश उनियाल, महेश लखेड़ा, राजेंद्र तडियाल, हरिओम गुप्ता, ईश्वर चंद अग्रवाल, राजेश कुंवर, पंकज शर्मा, विशाल जिंदल, चंद्रभान पाल, हिमांशु चमोली, हौसला पवार, एनपीएस रावत, समर चंद रवि, विनय कंडवाल, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ नौटियाल, राहुल महावर, ईश्वर रोथान, प्रकाश कोठारी, विक्रम नेगी आदि के अलावा स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button