लक्ष्य फाउंडेशन ने आपदा से पीड़ित 50 परिवारों को राहत सामग्री, खाद्यान्न किया वितरित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दुर्गा मंदिर मोहिनी रोड़ डालनवाला देहरादून में लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउंडेशन उत्तराखंड की और से आयोजित एक कार्यक्रम में बादल फटने से हुई प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, खाद्यान्न वितरित किया गया। लगभग 50 प्रभावित परिवारों का सहयोग लक्ष्य फाउंडेशन के माध्यम से किया गया । लक्ष्य फाउंडेशन के उत्तराखंड के अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट अशोक वर्मा ने बताया कि लक्ष्य फाउंडेशन शिक्षा गरीबों एवं जरूरतमंदों की लगातार मदद करता रहता है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्वाइंट कमिश्नर अमर पाल सिंह, आनंद राजपूत नोएडा, गिर्राज राजपूत हाथरस,प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट सुशील कुमार वर्मा, प्रदेश महामंत्री दीप चंद वर्मा, अजय प्रताप सिंह, जोगिंदर सिंह, राजकुमार लोधी, अश्विनी लोधी, अमित लोधी आदि मौजूद रहे।



