Blog

डोईवाला के सिमलास ग्रांट में कुमाऊनी त्यौहार सांतू आंठू की धूम।

महिलाओं और पुरुषों ने एक समूह बनाकर ढोल की थाप पर गाया गीत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के सिमलास ग्रांट में मलेनाथ मंदिर समिति के तत्वाधान में कुमाऊनी त्यौहार सांतू आंठू की धूम त्यौहार को महिलाओं और पुरुषों ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने एक समूह बनाकर ढोल की थाप पर गीत गाकर मनाया। महिलाओं ने गोरा महेश की विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
बिरुण पंचमी से गोरा महेश की पूजा करते आ रहे हैं कुमाऊं मंडल का त्योहार जिसमें गोरा मां शिव भगवान से नाराज़ होकर अपने मयके में आने के साथ महेश्वर शिव भगवान उनको मनाने उनके घर कुमाऊं क्षेत्र में आते हैं उनके स्वागत में लोक गीत गाकर स्वागत किया जाता है वहीं खरीब की फसलों में गाब फल फूल अधिक मात्रा में आने पर खुशी जाहिर करते हुए लोग गीत गाकर पर्व मनाते है। सिमलास ग्रांट में कुमाऊनी संस्कृति को लेकर बढ़ावा देने के साथ अपने पर्व को वर्षों से मनाया जाता है जिससे पुरुष महिलाएं साथ मिलकर लोग गीत गाकर पर्व मनाया जाता हैं। सिमलास ग्रांट मलेनाथ मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा सातूं आठू त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर मलेनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गोबिंद बोरा, ग्राम प्रधान सुषमा बोरा, पुष्कर सिंह,कै चतर सिंह,दीवान बोरा, कुन्दन चौहान, नारायण सिंह,राम सिंह, विरेन्द्र सिंह, उमेद बोरा, पृथ्वीराज सचिन, कार्की, रुक्मिणी देवी,दौपती देवी मोहिनी देवी पानती देवी, विमला देवी हंशा देवी,किरन बोरा, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button