Blog

लच्छीवाला क्षेत्र में जंगली हाथी की सक्रियता से गन्ने की फसल को नुकसान।

लच्छीवाला क्षेत्र में हाथी की आवाजाही से लोगों में भय माहौल।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र के लच्छीवाला लाइन पार्क इलाके में हाथी की लगातार आवाजाही से किसानों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात करीब 8:15 बजे एक हाथी आबादी क्षेत्र के पास पहुंच गया और ईश्वर प्रसाद के गन्ने के खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पटाखों की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं, जिससे रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार हाथी देर रात तक खेतों के आसपास घूमता रहता है, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। किसानों का कहना है कि मेहनत से उगाई गई फसल को बार-बार नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित क्षेत्र में ऊर्जा तार बाड़ लगाने और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह पम्मी राज ने कहा कि हाथी की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं और किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
ज्ञापन देने वालों में कृपाल सिंह बिष्ट, ईश्वर प्रसाद,नंदा देवी, विष्णु प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button