Blog

लच्छीवाला बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।

आंगनबाड़ियों ने समय सीमा तय करने, समय पर वेतन और केंद्रों का किराया देने की पुरजोर से उठाई मांग।

खबर को सुनें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ऐलान सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो सरकार के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बुधवार को लच्छीवाला बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लच्छीवाला बाल विकास परियोजना कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे अब उनका सब्र जवाब देने लगा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार तुरंत कदम नहीं उठाती तो आंदोलन को और धार दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्य समय सीमा तय न होने से उन पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा है। वहीं वेतन और भत्ते भी समय पर नहीं मिल रहे। लाभार्थियों का बार-बार फेस कैप्चर कराने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। केंद्रों का किराया महीनों तक लंबित रहता है, जिस कारण मकान मालिक कार्यकर्ताओं को बार-बार परेशान करते हैं। मोबाइल रिचार्ज का पैसा भी समय पर नहीं मिलता।

प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री सुशीला खत्री ने कहा कि सरकार योजनाओं का बोझ लगातार बढ़ा रही है, लेकिन सुविधाओं और संसाधनों पर ध्यान नहीं है। अगर सरकार ने हमारी आवाज नहीं सुनी तो हमें उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। हम बच्चों और महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित हैं, लेकिन हमारे अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा ने कहा कि हम कार्यकर्ता दिन-रात सेवा में लगे हैं, लेकिन समय पर वेतन व भत्ता न मिलना हमारे साथ अन्याय है। यदि सरकार अभी भी नहीं जागी तो प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगी। हमारी सहनशीलता की भी एक सीमा है, और अगर हालात ऐसे ही रहे तो हम आंदोलन को राज्यव्यापी बना देंगे।
कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि अब वे अपनी मांगों को लेकर निदेशालय में ज्ञापन सौंपेंगी। यदि उसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष सुनीता राणा, भागीरथी भट्ट, पिंकी भट्ट, मंजू कंबोज, सोमवाला, रितु, गीता बिष्ट, पूनम रानी, मनीषा, रेखा रावत, सिमरन पवार, कमलेश, लक्ष्मी, किरण, अनीता, रश्मि देवी, पूजा, गीता देवी, पुष्पा, संगीता उनियाल, राजेश्वरी, जसविंदर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य मांगें:

कार्य सीमा तय की जाए।

वेतन समय पर दिए जाएँ।

केंद्रों का किराया समय पर उपलब्ध कराया जाए।

मोबाइल रिचार्ज और अन्य भत्ते समय से मिलें।

बार-बार लाभार्थियों का फेस कैप्चर न कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button