लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में युरेका फोर्ब्स श्रमिक आंदोलन 15 वें दिन भी जारी, श्रमिकों ने चेतावनी दी, अगर वार्ता में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा और तेज ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में युरेका फोर्ब्स के श्रमिकों का आंदोलन आज 15वें दिन भी जारी रहा।
आंदोलनरत श्रमिकों ने कहा कि उनके द्वारा उठाई गई मांगों पर यदि आगामी वार्ता में कोई निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान नहीं मिलता है, तो वे आंदोलन को और व्यापक और सख्त करेंगे।
श्रमिकों ने अपनी मांगों में बेहतर वेतन, सुरक्षा मानकों का पालन, और नियमित छुट्टियों सहित अन्य कार्यस्थल सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया। आंदोलन स्थल पर श्रमिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उनका आत्मविश्वास भी दृढ़ दिख रहा है।
इस अवसर पर श्रमिक नेता एवं सभासद संदीप सिंह नेगी, श्रमिक नेता मोहित नेगी, ऋषि रावत, पवन सिंह नेगी, अमित, विमल सिंह, ममता देवी, कमला देवी, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, नरेश असवाल, संदीप कुमार, गुरमीत सिंह, विक्रम सिंह सहित कई अन्य श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आगामी वार्ता की तैयारियों पर चर्चा की और आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।



