Blog

लोकपर्व इगास हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक। डॉ अग्रवाल

खबर को सुनें

डोईवाला ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
ओम स्टार क्लब की ओर से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला में उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बग्वाल) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए।

Oplus_16908288
डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को इगास पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कार्यक्रम मे उपस्थित अपार जन समूह के बीच पारंपरिक भेलो खेला एंव गढ़वाली गीतों पर जमकर नाचे!

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंदर सिंह अतिथि के रूप में, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में, तथा ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल, श्रीमती भावना गुरूँग, शैलेंद्र रांगड़, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बेदवाल, बीडीसी सदस्य रवि राणा एवं प्रीति रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब अध्यक्ष बृजेश बिश्नोई सहित रोटरी क्लब के सभी सदस्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनराज सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, विमला नैथानी, मंडल अध्यक्ष समा पंवार एवं सुरेंद्र बिष्ट ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का आयोजन ओमस्टार परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थापक सोबन सिंह कैंतूरा, संरक्षक दीवान सजवान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र बागीयाल, महावीर कैतूरा, गौरव जेठूड़ी, संदीप प्रताप, मुकेश, प्रदीप, लकी, सुशीला, अम्बर गुरूँग, संगीता, सीता, रीना एवं प्रवीण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा पारंपरिक भैलो नृत्य और स्थानीय व्यंजनों के साथ पर्व का उत्सवपूर्ण समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button