Blog

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता के संकल्प के साथ दौड़ा डोईवाला।

‘रन फॉर यूनिटी’ में विधायक बृजभूषण गैरोला और उप निरीक्षक विनोद राणा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

खबर को सुनें

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कोतवाली ने निकाली रन फॉर यूनिटी, एसएसआई विनोद राणा के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को डोईवाला में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला से किया गया, जिसमें विधायक बृजभूषण गैरोला और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया।

एकता दौड़ में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ पब्लिक इंटर कॉलेज से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार, चांदमारी तिराया, डोईवाला चौक, मिल रोड, मिल बाजार होते हुए पुनः पब्लिक इंटर कॉलेज में जाकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर एसडीएम अपर्णा ढोडियाल, खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी एम एल शाह, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, रुचि भट्ट, विक्रम नेगी, मधु भट्ट, सभासद ईश्वर सिंह रोथान, चंद्र बल्लभ लखेड़ा, पंकज शर्मा सौरभ नौडियाल, रश्मि देवी, दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया, संपूर्ण सिंह रावत, सीमा रानी, अरविंद सिंह नेगी, मनीष क्षेत्री, मनीष यादव, ललित पंत, पंकज रावत, मनमोहन नौटियाल, आदेश पंवार, उषा कोठारी, वंदना स्वामी, राजकुमार राज, प्रताप बस्सी, आशीष बहुगुणा, प्रदीप नेगी, सुरेंद्र लोधी, प्रदीप नेगी, सुरेश सैनी, संतोषी बहुगुणा, गीताजंली रावत, अश्वनी आदि उपस्थित रहे ।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को डोईवाला एकता और देशभक्ति के रंग में रंग गया। रन फॉर यूनिटी के तहत डोईवाला कोतवाली की ओर से एक भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

यह मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर लच्छीवाला पुल तक निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस कर्मी और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने हाथों में “एकता में शक्ति है”, “भारत माता की जय” और “लौह पुरुष अमर रहें” लिखी तख्तियां थामकर नारे लगाते हुए देशभक्ति का माहौल बनाया।

मार्च का नेतृत्व कोतवाली एसएसआई विनोद राणा ने किया। उनके नेतृत्व में निकले इस पैदल मार्च ने पूरे मार्ग पर जोश और अनुशासन का उदाहरण पेश किया।

एसएसआई राणा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में बांधा, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य युवाओं में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाना है।

कहा कि देश तभी मजबूत बनेगा जब हर नागरिक एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा। सरदार पटेल के आदर्श हमें यही सिखाते हैं कि विविधता में ही भारत की असली शक्ति है।

मार्च के अंत में पुलिस कर्मियों और बच्चों ने एकता की शपथ ली तथा लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button