Blog

वंदे मातरम गीत को गाने से मन में होती है एक क्रांति उत्पन्न। अग्रवाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विद्यालय हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस गीत को गाने से मन में एक क्रांति उत्पन्न होती है देश के प्रति श्रद्धा और प्रेम बढ़ता है यह एक क्रांतिकारी गीत है। उन्होंने कि आज देश में हर जगह इस प्रकार के कार्यक्रम एवं गीत का सामूहिक गायन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता द्वारा वंदे मातरम गीत के बारे में प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में नरेश बलूनी संजीत पांडे, राजबाला, कौशल्या, विजयलक्ष्मी नौटियाल, किरण कुकरेजा ममता रावत, हिमांशु बिष्ट, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र नेगी, रितु पाल, संगीता पाल, संगीता राणा, वैष्णवी शिवानी सिंह कमल राजपूत, एवं विद्यालय के भैया बहन सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button