Blog

वन्य जीवों और पर्यावरण की सुरक्षा में पुलिस और वन विभाग चलाएगा संयुक्त अभियान।

लच्छीवाला रेंज में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह, पौधा रोपण और जागरूकता पर जोर।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला रेंज के अंतर्गत आज डोईवाला पुलिस बल के सहयोग से वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया गया। जिसमे अवैध शिकार रोकने में पुलिस का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। जांच, खुफिया जानकारी, कानूनी कार्रवाई और जागरूकता के माध्यम से वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

इस दौरान पौधा रोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें विभाग और पुलिस बनने मिलकर पौधों का रोपण किया I वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिस और अन्य एजेंसियों के सहयोग से ही इसे मजबूत किया जा सकता है।

कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लूँठी ने वन कहा कि पुलिस बल हमेशा वन्य जीवों और पर्यावरण की सुरक्षा में पूरी तरह सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि अवैध शिकार पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और इस अभियान में पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से निगरानी एवं कार्रवाई करेंगे।
इस मौके पर भावना, सोनिका चौहान, विशाल शर्मा, चंडी प्रसाद उनियाल, पूरन सिंह रावत, वापिल असवाल, रजत सिंह, नूतन सिंह, रश्मि सैनी, सीमा मिश्रा, ज्योति असवाल, सागर गिरी और विनय थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button