Blog

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत। ,,,,,,,टोल प्लाजा पर इत्तेफाकन हादसा या कुछ और…

सीसीटीवी समेत संदेहास्पद परिस्थितियों से उठ रहे कई सवाल ■ घटना से पहले मणिमाई मंदिर के पास खड़ा था डंपर

खबर को सुनें

डंपर मालिक स्कॉर्पियो लेकर टोल प्लाजा पहुंचा।

घटना के बाद स्कॉर्पियो में बैठकर ही मौके से भागा आरोपी चालक।

देहरादून डोईवाला: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर रेत से ओवरलोडेड डंपर ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया और जिस तरह अनेक संदेहास्पद तथ्य सामने आ रहे हैं, वे कई सवालों को जन्म दे रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यही उठ खड़ा हुआ है कि क्या यह सिर्फ इतेफाकन हुआ हादसा ही या या कुछ और…? जो जानकारी सामने आ रही है वह भी काफी चौकाने वाली है।

Oplus_16908288
बताया गया है कि डंपर कुछ देर टोल प्लाजा पर घटना स्थल से कुछ पहले मणिमाई मंदिर के पास खड़ा रहा। यही नहीं, स्कॉर्पियो में चल रहा डंपर मालिक टोल प्लाजा के पास आकर रुक गया था और घटना के बाद वही आरोपी बालक को लेकर वहां से निकला। घटना की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, उसे भी गौर से देखने पर कुछ परिस्थितयां संदेह पैदा करती है।
Oplus_16908288

पुलिस ने घटना की जो सीसीटीवी फुटेज जारी किया, उसमें साफ दिख रहा है कि उपर तेज रफ्तार से आते हुए बालक अचानक उसे लाल कार के पीछे लाकर टक्कर मार देता है। वह दाहिनी ओर टोल प्लाजा के लेन डिवाइडर के ऊपर ही कार को तब तक चपेट में लेकर दौड़ता है, जब तक वह पोल पर आकर पूरी तरह पिचक नहीं गई और उसमें सवार दोनों कोर्ट कर्मियों की मौत नहीं हो गई।
इस सीसीटीवी फुटेज से इतना तो स्पष्ट है कि अगर वाकई में डंपर के ब्रेक भी फेल हो गए थे, तो भी उसके पास कार से पहले ही दाहिनी ओर सड़क किनारे जंगल की ओर मोड़ने का पर्याप्त मौका था। यही नहीं, जिस तरह सीधे आ रहे डंपर को लेन में कार के पीछे की ओर काटा गया, उसके बजाय उसे पहले हो दाहिने ओर के लेन डिवाइडर पर चढ़ाकर कार को बचाया जा सकता है। लोगों के गले यह बात भी आसानी से नहीं उतर रही कि रेत से ओवरलोडेड और ओवरस्पीड डंपर आखिर पोल से कैसे रुक गया, जबकि ऐसे ओवरलोडेड भारी वाहन महून पोल से नहीं रुक सकता था और उसे तोड़ते हुए आगे निकल गया होता। इस मामले में एक और चौंकाने बाली जानकारी सामने आ रही है। टोल प्लाजा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, घटना से पूर्व डंपर (यूके 13 सीए 6636) का चालक निसारत अली (निवासी केदारबाला, विकासनगर) उपर को मणिमाई पर रोक कर कुछ देर खड़ा रहा।

Oplus_16908288
बताया जा रहा है कि डंपर को टोल प्लाजा से पास करने के लिए फास्ट ट्रैक में पैसे नहीं थे। तभी डंपर मालिक स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा। उसके बाद वह स्कॉर्पियो समेत टोल प्लाजा के पास आकर रुक गया। उसके पीछे से उसका रेत से ओवरलोड डंपर भी डोईवाला की ओर आने लगा। टोल प्लाजा पर पहुंचते हो डंपर ने घटना को अंजाम देदिया। घटना के बाद डंपर चालक पहले से टोल प्लाजा पर खड़ी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय बाद स्कॉर्पियो ही चालक को लेकर डोईवाला थाने के बाहर पहुंच गई और चालक पुलिस ने गिरफ्तारी दे दी। पुलिस के अनुसार डंपर मालिक सद्दाम हुसैन निवासी अब्दुल्लापुर विकासनगर है। डंपर सुबह विकासनगर से रेत लेकर चला। यह रेत डोईवाला लाया जा रहा था।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button