Blog

वन विभाग ने ग्रामीण सतर्कता और निगरानी व्यवस्था को किया मजबूत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला रेंज के सीमावर्ती गांवों में वन्यजीव गतिविधियों में बढ़ोतरी के बाद वन विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग तेज की गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बैठकों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। विभाग ने जंगल किनारे कूड़ा फेंकने और अनावश्यक आवाजाही पर सख्त रोक को दोहराया है।

गांवों में रात्रि निगरानी प्वाइंट, चेतावनी बोर्ड और स्वयंसेवी समूहों को सक्रिय कर विभाग ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। लोगों को भोजन सामग्री खुले में न छोड़ने और किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि गांवों की सतर्कता से वन्यजीव–मानव संघर्ष कम होता है और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होती है। कहा कि हर गांव में जागरूकता समूह सक्रिय किए जा रहे हैं, ताकि हर सूचना तुरंत विभाग तक पहुँचे।

रेंज क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि गांवों से मिलने वाली त्वरित सूचना विभाग के लिए सबसे महत्वपूर्ण है और कार्रवाई भी तेजी से हो पाती है। कहा कि टीमों को हर स्थिति में तैयार रखा गया है और ग्रामीणों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button