क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने बिजली पानी सड़क की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अडोईवाला ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी उर्फ गिन्नी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबंधित विभाग की कार्य योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
Oplus_16908288
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, पुलिया आदि समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा। क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह ने सदन में संबंधित विभाग के अधिकारियों पर मशरूम लघु उद्योग के लिए फर्जी तरीके से लोन देने का आरोप लगाया। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य योजनाओं और विकास कार्य में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज रावत ने कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों में जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी जरूर आने चाहिए जिसके चलते क्षेत्र की समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सके। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी मैं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वासन दिया कि अगली बैठक में जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह वेद, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान, पंकज रावत, इंद्रजीत सिंह, मंजू नेगी, अरुण रावत, मोहित थापा, मोनिका पाल, आशिया परवीन, ग्राम प्रधान सुषमा बोरा, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, जसवीर कौर, राजेंद्र तिवारी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा संबंधी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।