Blog

विद्या मंदिर में आचार्यों की बैठक, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने परीक्षा तैयारी पर दिया जोर।

विद्यालय संरक्षक डॉ. अग्रवाल, बोले—संस्कार और गुणवत्ता से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऋषिकेश विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संरक्षक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यालय में आचार्यों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर विशेष जोर दिया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आचार्य समाज निर्माण की नींव होते हैं। विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आचार्यों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास विकसित करें, ताकि छात्र न केवल परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करें बल्कि जीवन में भी सफल और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के संरक्षक होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि शिक्षा का स्तर निरंतर बेहतर हो। अच्छे परीक्षा परिणाम विद्यालय की पहचान को मजबूत करते हैं और छात्रों के भविष्य को नई दिशा देते हैं।
बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता सहित आचार्य संजीव पांडे, नरेश बलोदी, विजयलक्ष्मी नौटियाल, संगीता राणा, रितुपाल, संगीता पाल, कौशल्या, किरण कुकरेजा, हिमांशु बिष्ट, महेश नेगी, अर्पित नेगी, राजबाला, ममता पाड़ा, कोमल राजपूत समेत अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button