Blog

विश्वकर्मा जयंती पर डोईवाला में निकाली भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे के आयोजन में पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालु।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विश्वकर्मा जयंती के शुभअवसर पर श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति उत्तराखंड की ओर से नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बुल्लावाला सुसवा नदी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कुड़कावाला, प्रेमनगर बाजार, मिल रोड, चौक बाजार, देहरादून रोड व चांदमारी होते हुए पुनः सुसवा नदी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार माने जाते हैं। उनके आदर्शों और श्रम-संस्कारों पर चलकर ही भारत आत्मनिर्भरता और प्रगति की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकता है। विधायक ने श्रद्धालुओं से सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का भी आह्वान किया।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमें श्रम, कौशल और सृजन की महत्ता का संदेश देती है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल और प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने कहा कि भक्ति और आस्था से निकली यह शोभायात्रा समाज में एकता और सहयोग का प्रतीक है। शोभायात्रा में किशन चंद शर्मा, जगपाल पांचाल, संजय, सोनू पांचाल, सभासद विनीत राजपूत, अरविंद पांचाल, दीपक पांचाल, दरपान बोहरा, रानी देवी, महिपाल सिंह कुंवर, जनार्दन प्रसाद, बीना, मीनू, सरोज गुप्ता, साची, पूजा, उर्मिला, आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button