Blog

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में आईपीआर पर कार्यशाला, पेटेंट व कॉपीराइट की दी जानकारी।

यू-कास्ट देहरादून की ग्रांट से आयोजित कार्यक्रम में फैकल्टी और छात्रों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय माजरी ग्रांट में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यू-कास्ट) से प्राप्त ग्रांट के अंतर्गत आयोजित की गई।
कार्यशाला में यू-कास्ट देहरादून से डॉ. अनुज रतूड़ी, हेड आईपी डिवीजन (डीआईपीएस), कार्यशाला समन्वयक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिसर्च टू राइट्स, आईपीआर लिटरेसी, एकेडमिक क्षेत्र में इनोवेशन प्रोटेक्शन तथा पेटेंट आवेदन प्रक्रिया और ड्राफ्टिंग के मूल सिद्धांतों पर फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पेटेंट, ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट फाइल करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. आर.सी. सुंदरियाल, कुलसचिव श्री अरविंद अरोड़ा, परिसर निदेशक प्रो. प्रदीप कोठियाल, डीन एकेडमिक प्रो. राजुल दत्त,डॉ. रविकांत, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. पूजा डबास, डॉ. शिवानी रावत, डॉ. विपिन भट्ट, डॉ. रोहित पाल, आईपीआर सेल के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे I
कार्यक्रम के अंत में डॉ. गुरप्रीत कौर सैनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button