विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं दी मानवता आधारित नाटकीय प्रस्तुति ।
स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी माजरी ग्रांट द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

डोईवाला 8 मई (राजेंद्र वर्मा):
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी माजरी ग्रांट में रेडक्रॉस के संस्थापक महान मानवतावादी और सामाजिक कार्यकर्ता हेनरी डयूनेंट को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ बृजभूषण कुमार और डॉ रविकांत शर्मा ने किया। डॉ बृजभूषण कुमार रेड क्रॉस के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि रेड क्रॉस का उद्देश्य सेवा भावना को जागृत करना और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना होता है। विश्व रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य असहाय एवं घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। वैश्विक महामारी के समय विश्व रेडक्रॉस का महत्व बढ़ जाता है। डॉ रविकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में परिवेश, एकाग्रता और अन्य संबंधी चीजों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा बच्चों में सामाजिक कौशल के विकास की नींव रखते हैं। नर्सिंग विभाग के छात्रों ने रेड क्रॉस संगठन के कार्य और योगदान को दर्शाने वाली प्रतिभाशाली नाटक के अलावा प्राथमिक उपचार की विभिन्न तकनीकों पर आधारित प्रस्तुति दी । छात्रा वैष्णवी और मीनाक्षी द्वारा गढ़वाली भाषा में हृदय स्पर्शी कविताएं प्रस्तुत की l इस मौके पर डॉ आरती गौड, डॉ साक्षी के अलावा विश्वविद्यालय के विभागों के सदस्य मौजूद रहे। Verma doi