Blog

शब्द कीर्तन से गूंजा प्रेमनगर बाजार, गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों को किया स्मरण।

डोईवाला में प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा, प्रेम नगर बाजार में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का गुरुद्वारे में आना-जाना लगा रहा। सभी ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पंजाब से आए रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन के दौरान गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, बलिदान और आदर्शों का गुणगान किया गया, जिससे संगत भावविभोर हो उठी।

गन्ना समिति के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने जीवन से समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है।

गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि खालसा पंथ की स्थापना कर गुरु साहिब ने समानता, साहस और धर्म रक्षा का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम के आयोजन में गुरदीप सिंह, ताजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह लाडी, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह सहित अन्य सेवादारों और संगत का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button