डोईवाला 26 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में शहीद सैनिकों की याद में एक स्वास्थ्य कैंप लगाया गया, जिसमें आर्यन हॉस्पिटल डोईवाला की चिकित्सा टीम ने 250 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां एवं परामर्श दिया। इससे पूर्व विद्यालय परिवार ने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। Oplus_16777216
शनिवार को विजय दिवस एवं प्रतिभा दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों को किया गया छात्राओं ने जहां देश के वीर सैनिकों के लिए राखियां तैयार की वही आर्ट एंड क्राफ्ट, स्वच्छता अभियान, करियर गाइडेंस के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक क्रियाकलाप को किया। आयोजित कार्यक्रम में छात्रा वर्तिका, जिया शिक्षक ओमप्रकाश काला, राधा गुप्ता ने अपनी देशभक्ति की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि आज का दिन उन शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने भारत माता की गौरव को कायम रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। एनसीसी के कैप्टन आलोक जोशी लेफ्टिनेंट रत्नेश द्विवेदी हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भी कारगिल विजय दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वास्थ्य कैंप में आर्यन हॉस्पिटल के डॉक्टर डी के नागर, डॉ0अमूल्य, डॉ0 अनिमेष शुक्ला, डॉ माही, डा0 कनिका के अलावा रमेश गोस्वामी, गायत्री बलोदी, कोमल वर्मा, अमित आकाश, शुभम ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भुवनेश वर्मा, साक्षी सुंदरियाल, पूजा जोशी, अश्वनी गुप्ता, सुदेश सहगल, चारू वर्मा, किरण बिष्ट, रानू शर्मा, अर्चना पाल, हिमांशु कश्यप, श्यामानंद, अनीता बलोदी, राजीव कंडवाल के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद थे।