शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर क्रांतिकारी वीर को किया नमन।
शहीद उधम सिंह की जयंती पर बुल्लावाला में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी चेतना के प्रतीक शहीद उधम सिंह कांबोज की जयंती पर शहीद स्मारक बुल्लावाला में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करते हैं और हर नागरिक को देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने अपने बलिदान से यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र की आन-बान-शान सर्वोपरि है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता न्याल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कांबोज, मंजू नेगी श्याम सिंह, देव पाल कंबोज दिनेश कांबोज विजय कंबोज पवन मनमोहन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।



