Blog

शिक्षक दिवस के सम्मान समारोह के सभी कार्यक्रमों का करेंगें बहिष्कार। राजपूत

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक, शिक्षक दिवस के सम्मान समारोह के सभी कार्यक्रमों का करेंगें बहिष्कार। आज राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक डोईवाला कार्यकारिणी की बैठक में जनपद मुख्यालय पर शिक्षक दिवस के दिन अपने आंदोलन को गति प्रदान करते हेतु कैंडल मार्च मे शिरकत करने हेतु सभी शाखाओ के शाखा अध्यक्ष एवं शाखा मंत्री के माध्यम से बढ़ चढ़कर कैंडल मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए रणनीति पर बैठक में गंभीर चर्चा की गई। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के पूर्व प्रांतीय मीडिया प्रभारी अजय राजपूत ने कहा कि शिक्षा विभाग की उपेक्षा से शिक्षक अपनी दो प्रमुख मांगो सभी संवर्ग में पदोन्नति एवं प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त किये जाने तक को मांग मांगे जाने तक आंदोलन जारी रखने का एक सुर में निर्णय लिया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संजय नैथानी, ब्लॉक मंत्री मामराज चौहान,विनोद मल्ल, जरनेल सिंह, सत्ते सिंह राणा, शिव प्रसाद उनियाल, मोहन लाल रणाकोटी, ओम प्रकाश नौटियाल, चंद्र पाल, विजय बडोनी, श्रीमती रचना अग्रवाल, गंगा डोगरा, उमा पाटनी सहित अन्य शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button